फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फीस जमा न होने पर स्कूली बच्चों को बस से उतारा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक ने फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को लौटाया
विज्ञापन

परतावल क्षेत्र की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
परतावल। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में फीस जमा न होने पर दो मासूम बच्चों को स्कूल बस से उतारने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्कूल प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, परतावल के एक वार्ड में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छह बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। बस पहुंचने पर बच्चे उसमें बैठने लगे। इसी दौरान चालक ने एलकेजी में पढ़ने वाले दो बच्चों का नाम लेकर उन्हें बस में बैठने से रोक दिया। चालक ने बच्चों से कहा कि उनकी फीस जमा नहीं है इसलिए उन्हें स्कूल ले जाने के लिए मना किया गया है।
विज्ञापन

बस में बैठने से रोके जाने के बाद दोनों बच्चे मायूस होकर वापस घर लौट गए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बस चालक द्वारा बच्चों को फीस जमा नहीं होने की बात कहते हुए स्कूल ले जाने से मना करने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्कूल प्रबंधन के इस रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि फीस को लेकर अभिभावकों से अलग तरीके से संपर्क किया जा सकता है लेकिन बच्चों के सामने इस तरह की स्थिति पैदा करने से उनके मन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच कर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें