फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सबको पढ़ाएं, विद्या दीप जलाएं’

Thu, 28 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को कई ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर से स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अपील किया गया। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र में रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सदर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कबूतर उड़ाकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख किरन गुप्ता ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। इनके लिए स्कूल जाना अति महत्वपूर्ण है।

नगर पालिका अध्यक्ष रीता भारती ने बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया। रैली ब्लाक संसाधन केंद्र से होते हुए नगर के तिराहे से होकर  मुख्यालय मार्ग पर आगे बढ़ी। स्कूल के बच्चों ने हाथ में स्कूल चलो अभियान से संबंधित विभिन्न स्लोगन लेकर चल रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रजीत भारती, बीईओ विजय आनंद, सहायक समन्वयक रेयाज, अहमद खान, संजय कुमार, बैजनाथ सिंह, नर्वदा चंद, राकेश, अखिलेश आदि रहे।

वहीं सिसवा बाजार में रैली को ब्लॉक प्रमुख सिसवा उदय प्रताप सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने शिक्षा से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर से बीईओ संतोष शुक्ला की देख-रेख में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय हिमांचल छपरा, प्रा.वि.मिस्कारीटोला, प्रा.वि.सिसवा, कन्या प्राथमिक विद्यालय सिसवा व डॉ भीम राव अंबेडकर शिशु विद्यालय मिस्करी टोला विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिका व शिक्षकों ने रैली निकाली। इस दौरान अशोक कुमार जायसवाल, सत्येंद्र कुमार मिश्र, नागेंद्र मल्ल, राजेश कुमार, संजय आदि उपस्थित रहे।


पनियरा में सर्वशिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली को खंड शिक्षाधिकारी श्रीमती गरिमा यादव ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर बनारसी प्रसाद, वसंत पांडेय, कृष्ण कुमार मौर्य, विनोद प्रजापति, हरीश शाही, रामसमुझ मौर्य, अंकिता गुप्ता, सरिता उपाध्याय, प्रतिमा सिंह आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें