फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए तैयार करें सोशल मैप

Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। - फोटो : मनाोज राय
विज्ञापन
निचलौल  ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि सोशल मैप तैयार कर ग्राम विकास का खाका खींचा जाए। तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति से ही कार्य कराए जाएं। 
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर एडीपी आरओ नित्यानन्द ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में वार्षिक व दीर्घकालिक योजनाओं को तैयार किया जाए। कार्य कराने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति जरूरी है। डीपीएम दिव्यांशु श्रीवास्तव ने सोशल मैप पर आधारित ग्राम सभा के विकास पर जोर दिया। कहा कि विकास कार्यों में ग्राम पंचायत सदस्यों की भी स्वीकृति जरूरी है। सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से लेने की बात कही। हिदायत दी कि पात्रता चयन में भी पारदर्शिता बरती जाए। एडीओ पंचायत रिजवानुल्ला खां व जेई अरुणपति त्रिपाठी ने भी विकास कार्यों की बारीकियों पर चर्चा की। 
प्रधान संघ अध्यक्ष विद्यासागर यादव, श्रीचन्द वर्मा, एपीओ विनय प्रताप, धर्मेन्द्र तिवारी, रामरतन यादव, मनोज प्रजापति, रामकिशोर वर्मा, गणेश शंकर वर्मा, श्रीनिवास, परमेश्वर दूबे, संतोष कुमार व पुनीत कुमार तथा कई प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें