फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में स्कूल बस सीज, 21 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में स्कूल बस सीज, 21 वाहनों का चालान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के विभिन्न मार्गों पर शनिवार को एआरटीओ आरसी भारतीय ने स्कूल वाहनों की जांच की। मानक के अनुसार बच्चों को बैठाने, फिटनेस, इश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रपत्रों की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर एक बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के स्कूल वाहनों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार ही संचालन करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को जिले में विभिन्न स्कूल मार्गों पर 17 वाहनों की जांच की गई। उसमें तीन वाहन मानक के अनुसार संचालित नहीं मिले। इनमें एक वाहन को सीज कर कोतवाली भेज दिया गया। वहीं दो वाहनों का चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के समय इन वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंश, प्रदूषण, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीट बेल्ट की जांच की गई। इसके अलावा अन्य वाहनों की जांच की गई। कागजों में कमी पाए जाने पर 21 वाहनों का चालन किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में संचालित होने वाले वाहनों को मानक के अनुसार संचालित किया जाए। जिन वाहनों में किसी प्रकार की कमी है उसे तुरंत ठीक कराया जाए। किसी भी दस्तावेज में किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें