फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुसूचित जाति एवं जनजाति की युवतियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग (विकास) प्रशिक्षण देगा। सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विजय प्रताप शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति की युवतियों के लिए है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। वर्तमान में जिले में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दो बैच संचालित हो रहे हैं। युवतियों को सिलाई–कढ़ाई के आधुनिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। इसमें कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग, फिनिशिंग के साथ-साथ नए फैशन ट्रेंड्स की जानकारी भी दी जा रही है। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप सहित ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें