फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में धांधली : क्षतिग्रस्त सीसी रोड की होगी तकनीकी जांच, टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत निर्मित सड़क कुछ ही महीनों में हो गई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

परतावल। ब्लॉक के ग्राम सभा कुसुम्हा में मनरेगा योजना के तहत कराए गए सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्माण के महज कुछ महीनों बाद ही सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद योजना में धांधली के आरोप लगने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एपीओ मनरेगा ने तकनीकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम सभा कुसुम्हा में प्राथमिक विद्यालय से गोधन के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य में करीब चार लाख रुपये सामग्री के मद में तथा लगभग एक लाख रुपये मजदूरी के मद में खर्च दिखाया गया है। कार्य का एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) भी हो चुका है। हालांकि अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराया गया। इसका नतीजा रहा कि एक वर्ष पूरा होने से पहले ही सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की सतह उखड़ चुकी है, गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और कई स्थानों पर किनारे की दीवार भी गिर गई है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम ने बताया कि क्षतिग्रस्त सीसी रोड की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच में गुणवत्ता, सामग्री और निर्माण प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें