फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालिका वर्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज प्रथम

Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। क्षेत्र के कश्मरिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा विशिष्ट अतिथि संदेश पटेल ग्राम प्रधान कश्मरिया रहें।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर लंबी दौड़ कराया गया। इसमें शांति बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल धनेवा, रामशीतल पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पतरेंगवा व सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग 200 मीटर लम्बी दौड़ में दीपक सहानी रामशीतल पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पतरेंगवा से प्रथम स्थान, अविनाश राय द्वितीय व तृतीय योगेश रामशीतल पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पतरेंगवा रहे। वही बालिका वर्ग में करिश्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज कश्मरिया प्रथम, वजीरुन सरदार वल्लभ पटेल इंटर कॉलेज कश्मरिया द्वितीय व तृतीय स्थान रामशीतल पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पतरेंगवा की नेहा यादव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें