फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
विज्ञापन

महराजगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप से जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में समेत अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा माल्यार्पण किया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय एकता व भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में सभी को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे, वेदप्रकाश मिश्रा, विनीत सिंह, आलोक सिंह, तपन गुप्ता, कार्तिकेय, मनीष कुमार, नन्दिता राय, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने के लिए सत्यनिष्ठा के साथ शपथ दिलाई गई। सदर ब्लॉक परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
‘रन फार रोजगार’ का आयोजन
महराजगंज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शहर में युवा हल्ला बोल महराजगंज टीम ने ‘रन फॉर रोजगार’ अभियान चलाया जिसमें सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोलह सौ मीटर की दूरी मात्र 4 मिनट 46 सेकेंड में पूरी हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष अशफाक खान, वरुण त्रिपाठी, आशीष सोनी, रफीक अली ,किशन गुप्ता, अरुण गौतम, अरुण कन्नौजिया, जयेश पाठक आदि मौजूद रहे। मोहम्मद वारिस प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय एवं अखिलेश यादव तीसरे स्थान पर रहे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
महराजगंज। शहर में सरदार पटेल धर्मशाला में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत रविकांत पटेल ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक देवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर, सुरेंद्र, रामवचन, बैजनाथ पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षा एवं समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता उत्तम चौधरी कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत माता के सच्चे सपूत थे। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि नीतिगत दृढ़ता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जाना जाता है। पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, श्रीपत आजाद, राजेश यादव, महेन्द्र दास पटेल, जगदम्बा गुप्ता, रामचंद्र पटेल, अतुल पटेल, विजय बहादुर चौधरी, विंद्रेश कन्नौजिया, अमीर खान, कुंदन सिंह, शमीम खान, कैलाश यादव, रामललित मौर्या, जितेन्द्र यादव, निर्मेश मंगल, अमरजीत साहनी, आशुतोष शुक्ला, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
ग्राम सभा बिशुनपुर भड़ेहर सदर विधानसभा में सरदार पटेल जयंती धूमधाम से मनाई गई। संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जनजाति मोर्चा धर्मनाथ खरवार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से हमें सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा रविवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल देश के महान समाज सुधारकों में से एक थे। इन्होंने समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का रूप देने में जो अपनी अहम भूमिका निभाई वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान अमरनाथ गुप्ता, राहुल गौड़, सुधांशु उर्फ राजन वर्मा, रवि मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा बाजार स्थित जय कुंवरि देवी इंटरमीडिएट कालेज में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक अमरेंद्र मणि पांडेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयहिंद पटेल, रोहित पाठक, मनोज गुप्ता, रामभरोस आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी लक्ष्मीपुर में सरदार पटेल जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अरूण पटेल ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा बीआरसी लक्ष्मीपुर, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय बेलवा खुर्द, भैसहिया, सोनवल, विशुनपुर कुर्थीया, समरधीरा, भगवानपुर, अड्डा बाजार, मुडली आदि विद्यालयों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बीईओ हेमन्त कुमार मिश्र, डॉ प्रभुनाथ गुप्त, सैयद खान, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार क्षत्रिय महासभा की ओर से कस्बे के एक मैरिज हाल में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कालिका सिंह, अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह, ग्राम सोनू सिंह, ओंकार सिंह, दुर्गेश आदि मौजूद रहे। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
एकता दौड़ में शामिल हुए एसएसबी जवान
महराजगंज/नौतनवां। दुमोहान घाट स्थित मुक्ति धाम से टोल प्लाजा तक एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिल में देश प्रेम व एकता की भावना उत्पन्न करना है। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी सीमा चौकियों के द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट आरके तेज कुमार सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर निरीक्षक ताशी पलदन, राजिंदर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मुनीश कुमार, अर्जुन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। एसएसबी 22 वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार मीना उप कमांडेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी के नेतृत्व में निकली बाइक रैली
महराजगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे पैदल मार्च एवं मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी जन जागरूकता पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर मऊ पाकड़, नगर तिराहा, होते हुए केएमसी डीजिटल हास्पिटल तक पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें