फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष बने संतोष

Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से नौतनवा नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संतोष अग्रहरि को नगर अध्यक्ष, किशोर मद्धेशिया को महामंत्री और किशन खेतान और अनिल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यापारियों ने अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर सुख-दुख में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

बैठक में ईश्वर चंद्र अग्रवाल, डॉ. राजीव शर्मा, विजय वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, दिनेश वर्मा आनंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रमोद, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें