जिला अस्पताल परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवान?
- फोटो : MAHARAJGANJ
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
डीएम ने बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल से डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से संचारी रोगों के साथ क्षय रोग को भी दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से 31 तक लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। नालियों में जलभराव न हो, सफाई, सुअरबाड़े को गांव से दूर रखने आदि पर जोर देना होगा। गांव के आसपास झाड़ियों की सफाई प्राथमिकता के साथ करें। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पर जाएं और डॉक्टर के परामर्श अनुसार ही दवा का सेवन करें। कभी भी झोलाछाप से दवा न लें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राकेश, सीएमएस डा. एके राय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी, डॉ. एसके सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।