फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते जिला​धिकारी। 
विज्ञापन
महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील सदर में जनशिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 17 मामले आए, जिनमें मौके पर ही ज्यादातर मामलों को निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करके जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोशालाओं के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से निरीक्षण कर गोवंश के रख-रखाव की स्थिति से अवगत रहें ताकि निरीक्षण के समय समुचित जानकारी हासिल की जा सके।
इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस एवं आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने के पश्चात ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर निस्तारण का फीडबैक भी अपलोड कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निर्देशित किया कि जन शिकायतों के फीडबैक की संख्या बढ़ाएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बढ़ाई जा सके। कहा कि वर्तमान में मिशन शक्ति का अभियान जारी है, फलस्वरुप अपने-अपने विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करें। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर के जो अधिकारी व कर्मचारी कार्यों के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, तहसीलदार पंकज शाही सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
31 मामलों में पांच का निस्तारण: नौतनवा। तहसील सभागार में एसडीएम नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 मामले आए। इसमें सिर्फ पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी नौतनवा अमित कुमार मिश्रा, लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें