फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से नारायणगढ़-मुगलिन-नागधुंगा मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। लगातार बारिश के कारण नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड और मुगलिन-नागधुंगा सड़क खंड बाधित हो गया है।
विज्ञापन

नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर तुईन नदी के पास और मुगलिन-नागढुंगा सड़क खंड के अंतर्गत धादिंग की जवांग नदी के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। चट्टानों के गिरने के कारण जोखिम को देखते हुए पुलिस ने शनिवार सुबह छह बजे से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जवांग खोला में भूस्खलन के कारण दोनों तरफ की सड़क बंद हो गई। धादिंग पुलिस कार्यालय के अनुसार, धादिंग के बेनीघाट रोरांग-10 स्थित जवांग खोला में शुक्रवार लगभग 2 बजे भूस्खलन हुआ। इसके तुरंत बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया।
पुलिस, स्थानीय लोगों और यात्रियों के प्रयासों से कुछ स्थानों पर सड़क खोल दी गई लेकिन सुबह लगभग छह बजे ऊपर से हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर आवागमन दोनों तरफ से अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बारिश के कारण भूस्खलन के मलबे की सफाई नहीं हो पाई है और लगातार पत्थर और मिट्टी का गिरना जारी है। इस सड़क खंड पर बार-बार भूस्खलन से सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। सड़क डिवीजन प्रमुख नारायण लमीछाने ने बताया कि अलर्ट के बाद आवागमन बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें