फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण कर 4 आइसक्रीम के लिए नमूने, जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम इकाइयों का किया गया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। गर्मी का मौसम में आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया है। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा तहसील में आइसक्रीम इकाइयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



टीम ने सबसे पहले नौतनवा स्थित अमूल आइसक्रीम संयंत्र का निरीक्षण कर आइसक्रीम और कुल्फी के नमूने एकत्रित किए। इसके बाद राजेंद्र नगर क्षेत्र में गोल्ड अमूल आइसक्रीम यूनिट का जायजा लिया गया। इस दौरान केसर पिस्ता और बटर स्कॉच आइसक्रीम के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाइयों को स्वच्छता, स्टोरेज, लेबलिंग और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुल चार आइसक्रीम, कुल्फी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही इन इकाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें