नेपाल में पेट्रोल भारतीय रुपये में करीब 145 रुपये और डीजल 135 रुपये मिल रहा है
खनुआ। पड़ोसी देश में एक माह में चार बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से भारतीय क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर नेपाली नागरिकों की भीड़ उमड़ रही है। इससे भारतीय लोगों को भी पेट्रोल, डीजल आसानी से नहीं मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी एशिया में युद्ध की स्थिति से उपजे तनाव के बाद पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के तनाव छोटे व बड़े शहरों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। नौतनवा के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की शाम नौतनवा बाइपास पर पेट्रोल पंप पर दो पहिया की भीड़ थी। इसमें नेपाली ज्यादातर बाइक कतार में दिखीं। नेपाल के रूपनदेही, मझगावा, बेथरी, परसा, मकरी, भैरहवा, आदि स्थानों के कुछ बाइक चालक हरिमोहन, दयानन्द, विलेश, कमला त्रिपाठी आदि लोगों ने बताया कि नेपाल में पेट्रोल भारतीय रुपये में करीब 145 रुपये और डीजल 135 रुपये मिल रहा है। नौतनवा बाजार आए थे देखा कि पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा है तो तेल ले लिया। लेकिन यहां भी बहुत भीड़ दिख रही है।