नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटककर बैजनाथपुर उर्फ चरका गांव में पहुंचे सांभर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर अड्डा बाजार चौकी पुलिस पहुंच गई।
जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर भी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर सांभर को पकड़वाकर इलाज के लिए ले गए। इस दौरान सांभर की मौत हो गई। मौत के बाद सांभर को जंगल में दफना दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर एक सांभर जंगल से भटककर नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर उर्फ चरका में पहुंच गया। बताया गया कि सांभर घायल अवस्था में था और उसका शरीर कांप रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अड्डा बाजार चौकी पुलिस और वनकर्मियों को दी।
सूचना पाकर अड्डा चौकी पुलिस तथा उत्तरी चौक डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर सांभर को पकड़वाकर पिकअप पर लादकर इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय अड्डा बाजार ले गए जहां चिकित्सकों ने सांभर को मृत घोषित कर दिया।