फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रभु के संकीर्तन से मिलता है मोक्ष

Tue, 18 Feb 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के पिपरा कल्याण में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को राजा दक्ष और सती की कथा सुनाई गई। आचार्य अद्या पांडेय ने कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन-मरण ईश्वर के हाथ में है। प्रभु संकीर्तन से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

राजा परीक्षित को ज्ञान प्राप्त होने पर वह गंगा तट पर गए, वहां पर उनका साक्षात्कार वेदव्यास के पुत्र सुखदेव से हुआ। परीक्षित ने सुखदेव से अपने मोक्ष का उपाय पूछा तो सुखदेव ने परीक्षित से कहा कि आज मैं आपसे संसार की उत्पत्ति से मोक्ष तक की कथा का वर्णन सुनाता हूं।
सुखदेव ने बताया कि ब्रह्मा जी के अंग से मनु और शतरूपा नाम के युगल की उत्पत्ति हुई। उन्हीं से मनुष्य की वंशावली पैदा हुई। तत्पश्चात व्यासपीठ से भागवत कथा की अगले वर्णन में महाराज ने हिरण्याक्ष व हिरण्यकश्यप तथा दक्ष प्रजापति की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें