फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुपस्थित मिलने पर तीन डॉक्टरों का रोका वेतन

Sun, 16 Mar 2025 06:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जांच में पता चला कि डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. जमीला और डॉ. खालिद बिना किसी उच्चाधिकारी को सूचना दिए अस्पताल से अनुपस्थित रहते हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तीनों डॉक्टरों का मार्च माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने तीनों डॉक्टरों से दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर की जांच की।
इसमें केवल चार मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में देखा गया था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। हर दिन ओपीडी में किस डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसका साक्ष्य एक वीडियो के रूप में स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक ग्रुप में साझा किया जाए। इसके अलावा, सीएमओ ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था और दवा आपूर्ति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें