फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमओआईसी समेत चार कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को अपराह्न 1.20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कमी मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई और तीन अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। सीएमओ को आपातकालीन सेवाएं संचालित मिली। तीन सिजेरियन के मरीज भर्ती थे और इमरजेंसी में 22 मरीज देखे गए थे। जबकि 13 सिजेरियन प्रसव और 8 लैब जांच हुए थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ. उमेश चंद, स्टाफ नर्स आनंद यादव और गीता देवी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीनों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। एसएनसीयू में गंदगी मिलने और एक भी बच्चा भर्ती नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी को स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने सफाईकर्मी रामाज्ञा प्रसाद का एक माह का वेतन बाधित कर चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

वार्ड में औषधि जमीन पर रखा मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फार्मासिस्ट सिराजुल को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें