फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरे में नाव पलटने से डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के लोहेपार में रविवार को पोखरे मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। कोठीभार थाना अंतर्गत लोहेपार निवासी राकेश गुप्ता (35) रविवार की दोपहर घर के नजदीक पोखरे में नाव चला रहे थे। इस बीच अचानक नाव पलट गई। लोगों की मदद से उसे पोखरे से निकाल कर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें