फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में साजिदा को पहला, आशिकुन दूसरा व कृष्णा को तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मटकी फोड़ प्रतियोगिता और राधा-कृष्ण झांकी रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

जड़ार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी पर धूम

भिटौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर दिनभर कृष्णमय और उत्सव के रंगों से सराबोर रहा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में साजिदा प्रथम, आशिकुन निशा द्वितीय व कृष्णा को तीसरा स्थान मिला।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मटकी सजाओ, मटकी फोड़ो और माखन-दही खाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों की गोपियों संग निकाली गई मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
विज्ञापन

मटकी सजाओ प्रतियोगिता में सादिया प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं रिया तृतीय स्थान पाने में सफल रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में साजिदा प्रथम, आशिकुन निशा द्वितीय एवं कृष्णा को तीसरा स्थान मिला। माखन खाओ प्रतियोगिता में नित्यानंद प्रथम, सादिया द्वितीय एवं लल्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद पटेल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें