फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा साहू समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। रविवार को साहू तैलिक कल्याण समिति की मासिक बैठक चिऊरहा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने और संचालन गोविंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन




बैठक में मुख्य रूप से यूजीसी, संगठन की मजबूती, आगामी होली मिलन समारोह और समाज के साथ हो रही उपेक्षा को लेकर चर्चा कई गई। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां बेहद नाजुक हैं। समाज पर अत्याचार, हत्याएं और जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज अब किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने समाज जनों से आंख-कान खुले रखने और सतर्क रहने की अपील की।



जिला संयोजक लालजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि साहू समाज किसी का पिछलग्गू नहीं है। यह समाज मेहनत से कमाता है और दूसरों को भी सहारा देता है। समाज ने कभी किसी का अपमान नहीं किया बल्कि देशहित और अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जेपी गुप्ता ने जोर दिया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समय और प्रयास का त्याग आवश्यक है। समाज को बुद्धिमानी से काम लेना होगा और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। कोषाध्यक्ष कुमार गुप्ता ने तन, मन और धन से समाजसेवा में जुड़ने की अपील की तथा आह्वान पर तत्काल संगठन से जुड़े रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन




ब्लॉक अध्यक्ष बद्री विशाल गुप्ता ने कहा कि जागरूकता अभियान को हर ब्लॉक और न्याय पंचायत तक पहुंचाना होगा। सोहनलाल गुप्ता ने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी और पद की गरिमा समझने तथा संगठन को ताकतवर बनाने का आह्वान किया। बैठक में रामसेवक गुप्ता, राम सागर गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, हरिवंश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, गोवर्धन, जयराम, रामराज गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, दिनेश, छोटेलाल, दीनानाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें