फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधूरे पड़े पुल के निर्माण को लेकर सीएम से मिले सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा
विज्ञापन

महाराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की और नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। विधायक ने सुभाष नगर और पड़री के बीच स्थित बलिया नाले पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल के निर्माण की मांग की।


विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। केवल पिलर खड़े हैं, जबकि स्लैब और अप्रोच मार्ग का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुल के पूर्ण हो जाने से नगर क्षेत्र को एक वैकल्पिक बाईपास मार्ग मिल जाएगा, जिससे शहर के मुख्य चौराहे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में नगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का अत्यधिक दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है। पुल बनने से सुभाष नगर, पडरी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उनकी आवाजाही सुगम हो जाएगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि के लिए यह मार्ग बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें