फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवहन शिविर में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान प्रभावी
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर जागरूकता
महराजगंज। जनपद में 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान प्रभावी रहेगा। विशेष माह के आखिरी दिनों में ब्लॉकवार शिविर लगाकर प्रधान व बीडीसी सदस्यों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि प्रधान गांव तक यातायात जागरूकता मुहिम में सहयोग कर सकें।

एआरटीओ व पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर जनपद में कुल 882 ग्राम सड़क सुरक्षा समिति गठित हैं। अब परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ब्लॉकवार 30-31 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर जागरूकता शिविर लगाकर परिवहन नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस जागरूकता मुहिम से यातायात नियमों की पहुंच ग्रामीणों तक हो सकेगी। सभी प्रधान व बीडीसी इसमें शामिल होंगे जिससे यह अपने गांव की समिति को यातायात नियमों के बारे में बेहतर व जरूरी जानकारी दे सकें। जिससे दुर्घटना का दायरा घटाया जा सके।
विज्ञापन

स्कूलों में भी लगातार चल रही मुहिम
माध्यमिक स्कूलों के परिवहन नोडल अनमोल यादव ने बताया कि सभी स्कूलों में यातायात जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण, रैली इत्यादि के आयोजन प्रभावी हैं। 31 जनवरी तक इसे प्रभावी रखा गया है जिससे यातायात नियमों की समझ जन जन तक पहुंचे।
विज्ञापन


वर्जन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आखिरी दो दिन ग्रामीण जनप्रतिनिधि जागरूक किए जाएंगे। इसमें परिवहन विभाग व शिक्षा विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारी शामिल रहेंगे।

-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें