महराजगंज। बृहस्पतिवार को शिकारपुर चौराहे पर स्थित एक पैलेस में रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज ने रोटरी क्लब के कार्यों का अवलोकन करने के बाद भावी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने के लिए निर्देश दिए।
रोटरी क्लब महराजगंज के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने मिर्जापुर से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3120 परितोष बजाज के साथ-साथ जनपद के दोनों अन्य रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा की तीनों क्लब मिलकर कई बड़े कार्य कर सकते हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज ने कहा कि रोटरी क्लब एक सामाजिक संगठन है। यह विश्व के 230 देश में अपना सामाजिक कार्य कर रहा है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में रोटरी क्लब की ओर से समय-समय पर तमाम सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। निचलौल रोटरी क्लब के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष रोटरी क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नौतनवा रोटरी क्लब के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल ने बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव देवेश पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी, हमीदुल्लाह खान, श्यामबिहारी, आयोजक डाॅ. अमित हालदार, डाॅ. जैनुल आबेदीन, डाॅ. एसके वर्मा, डाॅ. सलीम, कोषाध्यक्ष साजिद अहरारी रहे।