फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट, पांच लहूलुहाऩ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, पांच लहूलुहान
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव टिकुलीहिया के टोंगरी में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल पक्ष के पीड़ित मोहन गौंड़ ने पुलिस को बताया कि ग्राम सभा की जमीन से 316 हेक्टेयर भूमि पट्टा पर मिला है। जिस पर वह आवास बनाकर रहते हैं। कुछ लोग जमीन पर कब्जा करा रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच रविवार की देर रात आरोपी गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस घटना में मोती, सूर्य प्रताप, मोहन, सुखराम व ऊषा देवी को गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें