फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में यूरिया का भंडार, कतार में किसानों की हो रही सुबह से शाम

विज्ञापन
यूरिया के लिए लाइन मे खड़े किसान। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गोदामों में यूरिया का भंडार, कतार में किसानों की हो रही शाम
विज्ञापन

महराजगंज। खेतों में धान की रोपाई के बाद अब यूरिया के लिए किसान समितियों व खाद की दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। नगर में इफको किसान सेवा केंद्र पर दूर-दराज से आने वाले किसानों को लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि कृषि अधिकारी का कहना है कि जिले के गोदामों में यूरिया का भंडार है। डंप करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को राजीव नगर मुहल्ले में इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भीड़ थी। कतार में खडे़ किसानों ने बताया कि समय से खाद मिल जाती तो धूप में खड़ा नहीं होना पड़ता। खाद लेने के लिए लाइन में खड़े मटिहनिया निवासी किसान सफीउल्लाह ने कहा कि खाद लेने के लिए सुबह करीब 8.30 बजे से ही लाइन में खड़े हैं। लेकिन कब नंबर आएगा इसकी गारंटी नहीं है। समितियों पर अगर खाद उपलब्ध होता तो इतनी परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

बागापार के किसान सुरेंद्र ने कहा कि दो दिन से खाद लेने के लिए केंद्र पर आ रहा हूं। लेकिन नंबर आते-आते दुकान बंद करने का समय हो जाता है। इसी तरह, सवना निवासी सलाउद्दीन ने कहा कि पहले भी खाद लेने के लिए आए थे। लेकिन भीड़ देखकर लौट गए। दो दिन बाद आए तो भीड़ ज्यों की त्यों है। समय से खाद नहीं मिला तो धान की फसल खराब हो जाएगी। रूधौली भावचक के किसान दिव्यांशु सिंह ने कहा कि इस समय यूरिया की जरूरत है। दो चार दिन में खाद नहीं मिली तो खेत की नमी चली जाएगी। ऐसे में निजी दुकान से यूरिया लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में सभी खाद के गोदामों पर यूरिया उपलब्ध है। किसानों को अगर कहीं परेशानी हो रही है, तो शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें