फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के दोषियों पर कार्रवाई करें’

Mon, 25 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित बेमुला आत्महत्या मामले में रविवार को कई संगठनों ने सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा तथा भारतीय बेरोजगार मोर्चे से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन


भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिलाध्यक्ष आनन्द खरवार ने बंडारू दत्तात्रेय और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को निष्कासित करने और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बीसी प्रो राव और पी. शर्मा पर केस तथा गिरफ्तार करने की मांग की।

छात्र रोहित के परिवार को दस करोड़ की आर्थिक सहायता तथा रोहित के दोस्तों पर लगाए गए झूठे आरोपों को रद्द करने, केस वापस लेने और डा. अंबेडकर स्टूडेन्टस एसोसिएशन के विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था किये जाने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन


 लाल बहादुर, बुद्ध प्रकाश गौतम, धर्मेन्द्र यादव, राजेश कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक खरवार, मुकेश, परवेज, ज्ञान प्रकाश गौतम, बलवंत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रामकेश निषाद, कमलेश, अखिलेश निषाद के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें