फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे दसवीं तक के सभी विद्यालय

Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। विद्यार्थियों को ठंड से बचने के लिए प्रभारी डीएम मारकंडेय शाही ने स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया है। कहा है कि सोमवार को कक्षा 10 तक के सभी विद्यालय बंद रखे जाएं। अगर कोई सरकारी या गैर सरकारी शिक्षण संस्थान उल्लंघन करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 26 जनवरी को ध्वजारोहरण निर्धारित समय पर ही होगा। बर्फीली हवाओं के आगे धूप बेअसर साबित हो रही है। शनिवार को दिन में धूप तो शाम से घने कोहरे ने परेशान कर दिया। यही हाल रविवार को भी था। अवकाश के कारण बच्चे पार्कों में तो बड़े छतों पर पहुंच गए। शाम होते ही फिर गलन वाली ठंड शुरू हो गई। लोग अलाव जलाकर ठंड की मार से बचने के प्रयास में लगे रहे।

ठंड की वजह से सुबह सड़कों पर सन्नाटा रहा। कोहरा इतना घना कि वाहनों की हेड लाइट के सहारे वाहन चले। हालांकि दिन के 11 बजे के बाद धूप निकली। परंतु बर्फीली हवाओं से असर विहीन रही। शाम पांच बजे के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। रिक्शा चालन सुदर्शन ने बताया कि ठंड के कारण सवारियों के लाले पड़ गए हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन ठंड में चाय की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


व्यवसायियों ने जलवाए अलावः सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुुतबिक कड़ाके की ठंड में प्रशासनिक व्यवस्था भी ठंड पड़ी है। इसके मद्देनजर रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार व कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया के नेतृत्व में कई जगह अलाव की व्यवस्था की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्टेट चौक, अमरपुरवा आदि में अलाव जलवाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें