फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 72 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा लुटेरों का पता

Thu, 22 Feb 2024 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कुशीनगर के युवक से नौतनवा कस्बे के एक्सिस बैंक शाखा के पास बीते मंगलवार को सुबह दिन दहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। कुशीनगर, गोरखपुर समेत नौतनवां, सोनौली सीमा क्षेत्रों में पुलिस की टीमें पता लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

नौतनवा में मंगलवार को कुशीनगर जनपद के अजय यादव के साथ पांच लाख रुपये की हुई लूट का पर्दाफाश करना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं। बावजूद इसके 72 घंटे बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस जगह-जगह सीसी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर छोड़ दे रही है। एसओजी, क्राइम ब्रांच की टीमें सीसी टीवी कैमरा फुटेज तथा संदिग्धों से पूछताछ कर खुलासा करने में लगी हुई हैं लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। सीमावर्ती क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को पुलिस टीम खंगाल रही है। आस पास के जनपदों में टीम छापा डालने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों पर नजर रख रही है। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है।
लुटेरे कहीं दूर के नहीं नौतनवा के हो सकते हैं
नौतनवा। बीते मंगलवार को सुबह नौतनवां कस्बे में कुशीनगर जनपद निवासी अजय यादव के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों की माने तो दो से तीन दिन में पुलिस लूट का खुलासा कर सकती है। जानकारी मिल रही है कि लूट पांच लाख की नहीं बल्कि 35 लाख की हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि लुटेरे नेपाल के तरफ निकले थे और सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस को अहम कामयाबी हासिल होने की संभावना जताई जा रही है। आशंका है कि लुटेरे कहीं दूर के नहीं नौतनवा के हो सकते हैं। लुटेरों का पता गोरखपुर में होने की संभावना है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी कुछ बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करने और जांच की जा रही है कि बात के अलावा और कुछ बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें