फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुगम यात्रा एप से लगेगी रोडवेज चालक परिचालक की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से डिपो की तैयारी, जुड़े नए फीचर
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से संचालित हैं 76 बसें
महराजगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का सुगम यात्रा एप अब और उपयोगी बन गया है। अब इसी एप से सभी डिपो के चालक व परिचालक की ड्यूटी लगाई जाएगी। एप के माध्यम से ही स्पष्ट कर दिया जाएगा कि किस दिन कौन से रूट व कौन सी बस में ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव ये वित्तीय सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा।
महराजगंज डिपो की तरफ से 76 बसों का संचालन है। यह बसें लांग रूट के अतिरिक्त लोकल रूट की जिम्मेदारी संभालती हैं। अब तक चालक व परिचालक की ड्यूटी परिवहन निगम के कर्मचारी तय करते थे जिसकी स्वीकृति एआरएम देते थे, लेकिन चालक व परिचालक ड्यूटी में मनमानी चलती थी और मनमाने रूट पर ड्यूटी लगवा लेते थे लेकिन एप से ड्यूटी लगाए जाने की दशा में एक रूट पर लगातार चालक परिचालक नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन

सुगम यात्री एप में नये फीचर आने से यह व्यवस्था संभव होगी। अब तक सिर्फ रोडवेज बस की ट्रैकिंग, आनलाइन टिकट, यात्रा प्रबंधन जैसी सहूलियत इस इकलौते एप से मिलती थी लेकिन बढ़े फीचर से इसे और उपयोगी बनाया गया है। एप के जरिये यात्री यात्रा में होने वाली असुविधा की शिकायत भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
एक अप्रैल से प्रदेश परिवहन निगम का आधिकारिक एप सुगम यात्रा से डिपो के चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मियों को इसका प्रशिक्षण इसी माह में दिया जाएगा।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें