फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यात्रियों के लिए रोडवेज में परिचालक लेकर चल रहे इलेक्ट्रॉल पाउडर

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरएम ने उपलब्ध कराया स्वास्थ्य विभाग से पैकेट
विज्ञापन

लू बचाव जागरूकता के लिए बस स्टेशन पर लगे पोस्टर
महराजगंज। धूप की तल्ख़ी के बीच तेज पछुआ ने लू के हालात पिछले दिनों से उत्पन्न कर रखा है। लू की वजह से रोडवेज बस के यात्री प्रभावित न हों इसके लिए परिवहन निगम सतर्क हो गया है। रोडवेज बसों में इन दिनों परिचालकों को इलेक्ट्रॉल पाउडर लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बस स्टेशन परिसर में लू से बचाव के लिए जागरूकता के पोस्टर भी डिपो परिसर में लगवाए गए हैं।
विभागीय निर्देश क्रम में महराजगंज डिपो ने अपने सभी 76 रोडवेज परिचालकों को लू की परिस्थितियों के मद्देनजर इलेक्ट्रॉल पाउडर का पैकेट लेकर चलने का निर्देश दिया है। यदि किसी यात्री को दिक्कत महसूस होती है तो उसे इलेक्ट्रॉल पाउडर देकर राहत दी जा सकती है। एआरएम ने पहले चरण के लिए 10-10 पैकेट स्वास्थ्य विभाग की मदद से परिचालकों को उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राज्य प्रबंधक कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में लू से राहत व जागरूकता के उपाय बताने वाले बैनर-पोस्टर डिपो बस स्टेशन परिसर में लगवाए गए हैं। परिचालकों को इलेक्ट्रॉल पाउडर लेकर चलने के लिए दिए गए हैं। रोडवेज बसों में स्टीकर लगाकर भी लू के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें