फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों ने डाला डेरा, अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो डिग्री अधिकतम तो एक डिग्री न्यूनतम रहा तापमान
विज्ञापन

20 किमी रही पछुआ की रफ्तार, तपिश से राहत
महराजगंज। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के चलते पश्चिमी विक्षोभ की स्थितियां पूर्वी यूपी में रविवार को मजबूत होती दिखीं। पूरे दिन धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही और हवा की रफ्तार सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी बने रहा। मौसम में बदलाव के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लगभग एक सप्ताह से धूप की तीव्रता के बीच पूर्वी यूपी की तराई महराजगंज में लू की स्थिति बनी और अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंचा। रविवार को धूप खिली तो चटख लेकिन सुबह आठ बजे के बाद बादलों की आवाजाही होने लगी। ऐसे में कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनती बिगड़ती रही। हवा की रफ्तार भी 20 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही। हवा की रफ्तार अन्य दिनों की तरह शाम के समय न रुकने से धूप की समाप्ति के बाद लोगों को हवाओं के जरिये पिछले दिनों की तपिश भरी गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हवा की रफ्तार व विक्षोभ की स्थितियों के बने रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पिछले सप्ताह से धूप की तीव्रता में वृद्धि व तेज हवा के चलते लू की स्थिति उत्पन्न थी जिसे अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त करेगा। पश्चिमी यूपी से छिटपुट बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा जो तापमान सामान्य करेगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें