फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़कें चकाचक, रोशन होंगी गलियां

Sun, 22 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना के तहत निकायों में अल्पविकसित और मलिन बस्तियों की जर्जर सड़कों और नालियों का जल्द निर्माण शुरू होगा। वहीं गलियां जगमग होंगी। इसके लिए डूडा विभाग की ओर से 2748.78 लाख रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

महराजगंज, सिसवा बाजार, नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत घुघली, परतावल, फरेंदा, पनियरा, सोनौली, निचलौल, चौक बाजार, बृजमनगंज में काम होगा।जानकारी के अनुसार, जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-2025 में मुख्यमंत्री नगरीय योजना के तहत निकायों में स्थित अल्पविकसित और मलिन बस्तियों में बदहाल सड़कों, नालियों के निर्माण और हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए डीपीआर तैयार किया गया है।
शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा। इससे करीब पांच लाख की आबादी का आवागमन सुलभ हो जाएगा। वर्तमान में इन वार्डों की सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

नौतनवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला मधुवन नगर में सीताराम चौक से बाईपास तक सड़क पूरी तरह से बदहाल हो गई है। अनिल कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति बहुत खराब है। आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर आठ में वकील की जमीन से अशर्फी के घर तक खड़ंजा है, जो टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें