चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में सेफ लाइफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ ही वाहन संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। चालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई।
एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना चाहिए। किसी बड़े या छोटे वाहन से पास लेते समय दूरी बनाए रखने के साथ ही सामने से आ रहे वाहनों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने चालकों को आगाह किया कि आगे मौजूद वाहनों से बगैर हार्न के पास न लें। उन्होंने कहा कि अधिकांश दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करते। जबकि दो पहिया वाहन चलाने वाले व पीछे बैठने वाले दोनों लोगों को हेलमेट लगाना जरूरी है। सेफ लाइफ इंडिया के प्रशिक्षक नेहाल जाफरी ने सभी चालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। इस दौरान जितेंद्र पटेल ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, मुन्ना, मुकेश, परशुराम, सुरेंद्र, दिनेश तिवारी, परशुराम ,जितेंद्र सुरेंद्र, पीडी सिंह, राधेश्याम, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।