फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़ी से भंवराबारी तक होगा सड़क निर्माण

Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी चौराहे से लेकर रोहुआ घाट गोरखपुर सीमा तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण जल्द ही शुरू होगा। इस परियोजना को वित्तीय व्यय समिति की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है। शासन स्तर से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बजट मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उसके बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।
सड़क चौड़ी होने से जिले की करीब डेढ़ लाख की आबादी को गोरखपुर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने करीब दो साल पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए 76 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया था। इस प्रस्ताव को शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

अब वित्तीय व्यय समिति ने इस परियोजना को अनुमोदित किया है। विभाग का कहना है कि जल्द ही बजट की मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
उसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क चाैड़ी होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। पहले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें