डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क, सुगम होगा आवागमन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के मां बामन स्थान से गुरु गोरखनाथ मंदिर रायपुर औरहिया तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य के प्रथम चरण में मिट्टी की भराई का काम तेजी से किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सड़क निर्माण की कुल लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इस परियोजना पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य के पहले चरण में सड़क के लिए खुदाई और मिट्टी की भराई हो रही है। स्थानीय निवासी गणेश ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से औरहिया गांव के लोगों को मुजुरी बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं अष्टभुजा श्रीवास्तव ने कहा कि कच्ची सड़क के स्थान पर पिच सड़क बनने से पीपीगंज और पनियरा की ओर आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा।
वर्जन
वर्तमान में सड़क निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क को मजबूत और टिकाऊ तरीके से बनाया जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
-एडीशन सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग