फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क का शुरू हुआ निर्माण आवागमन में मिलेगी सहूलियत

Sat, 18 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली रोड का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण शुरू होने से दुकानदारों के अलावा नगर के लोग काफी खुश हैं। इस सड़क का निर्माण हो जाने से कस्बे के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोतवाली मोड़ से रोडवेज चौराहा को जाने वाली सड़क कोतवाली रोड आवागमन और व्यवसायिक दृष्टि से कस्बे की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले वर्ष वर्षा होने पर इस सड़क पर काफी जलभराव हो गया था और दुकानों में भी पानी भर गया था। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
एक वर्ष से लोग इस सड़क के जलनिकासी की व्यवस्था करने और जर्जर सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। दुकानदारों और राहगीरों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने 54 लाख की लागत से सीसी रोड के निर्माण का टेंडर किया था, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क आर्य नगर अशोकनगर वार्ड के मध्य से निकलती है। सभासद अकरम अली, पप्पू और ध्रुवचंद्र ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण होने से आम नागरिक काफी खुश है और अब लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद नपा के अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव और अवर अभियंता आशीष सिंह ने कहा कि यह नगर की प्रमुख सड़क है। इस पर भारी वाहनों का आवागमन होता, इसलिए इसके गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें