फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानकी घाट पुल की जल्द बनेगी सड़क

Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्रह साल से अधूरे चानकी घाट पुल का वर्ष 2016 में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग एक सप्ताह के भीतर जमीन पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध करा देगा। सड़क बनते ही महराजगंज से नौतनवां आने जाने के लिए वाहनों का दौड़ना शुरू हो जाएगा। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंता बीएन ओझा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरेश चंद साहनी ने इस पुल के एप्रोच के लिए मुहिम को छेड़ा था। 28 दिन तक लगातार धरना प्रदर्शन का दौर चला था।
 सिटीजन फोरम, आम आदमी पार्टी, हियुवा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अलावा अन्य लोग भी धरना प्रदर्शन के समर्थन में आग आए थे। चानकी घाट पुल और सड़क मार्ग चालू हो जाने से इलाके के दो दर्जन गांव सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। वन विभाग के नरेश कु मार मिश्र ने बताया की एक सप्ताह के अंदर वन विभाग सड़क बनाने के लिए बीच में आ रही सभी समस्याओं को दूर कर जमीन उपलब्ध करा देगी। 
लोक निर्माण विभाग  के अभियंता बीएन ओझा ने बताया की वर्ष 2016 के अंत तक चानकी घाट पुल के दोनों तरफ सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। महराजगंज से नौतनवा के लिए पुल से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। बताया की मार्ग बन जाने से दो दर्जन गांव के लोगों के अलावा नौतनवा से आने जाने वाले लोगों को भी आधी दूरी ही तय करने पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें