फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब की फैक्ट्री मिली

Tue, 01 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव के करमहिया में सोमवार को नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। फैक्ट्री सैकड़ों लीटर शराब, शीशी, रैपर व आबकारी विभाग का होलोग्राम पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे मुखबिरों के सूचना पर एसआई बनवारी राय फोर्स के साथ गोपाला के करमहिया टोला स्थित श्रवण के चूरा मिल में छापामारी की।
जिसमें 200 लीटर के कुल 21 ड्रम,  पांच गत्ता ढक्कन,  लैला व झूम लिखे रैपर तथा आबकारी विभाग का होलोग्राम बरामद किया। जिसमें 10 ड्रम भरे, दो ड्रम आधा, सात ड्रम खाली, दो ड्रम टोनी लगी हुई तथा मौके पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान जगदीश निवासी केवलापुर चौक व रोशन गुप्ता निवासी मुंडेरा चौरी चौरा के रूप में हुई है।
इस दौरान एचसीपी राम प्रभा सिंह, कांस्टेबल वाहिद अली, रमेश, प्रयाग दत्त चौबे, रामनाथ प्रसाद, अभिमन्यु मिश्र, रामअधार यादव की टीम ने छापामारी कर फैक्ट्री से नकली शराब बरामद किया। एसओ ओपी चौहान ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उनके खिलाफ 419, 420, 467, 468 60 आबकारी अधिनियम 62, 63 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें