फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन व चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन व चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त
विज्ञापन

- जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छठें चरण में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (आरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ) को तैनात किया गया है, जो अपनी देखरेख में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी फरेंदा को आरओ तथा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी फरेंदा व बृजमनगंज को एआरओ, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी नौतनवा को आरओ व तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर व रतनपुर को एआरओ, सिसवा विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी निचलौल को आरओ व तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी निचलौल व सिसवा को एआरओ, सदर विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी सदर को आरओ तथा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सदर व घुघली को एआरओ तथा पनियरा विधानभा क्षेत्र में अपर उप जिलाधिकारी सदर को आरओ तथा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी परतावल व पनियरा को एआरओ के रूप में तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन व चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में आरओ व एआरओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें