फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

Wed, 25 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के बलिया नाला पर बना छठ घाट। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। पुत्र प्राप्ति व परिवार की मंगल कामना को लेकर सूर्योपासना का महापर्व छठ मंगलवार से शुरू हो गया। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए पर्व के पहले दिन महिलाओं ने अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर व्रत की शुरुआत की। इस दौरान बाजारों में पर्व से जुड़े सामानों की खरीदारी को लेकर भी चहल-पहल बढ़ने लगी है। पूजन में उपयोग होने वाले दौरी, सूप आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। 
विज्ञापन


लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी दीपावली के बाद से ही शुरू हो गई थी। घरों की साफ-सफाई के अलावा छठ पूजा के लिए वेदी बनाने, घाटों की सफाई में जुटे श्रद्धालु मंगलवार को खरीदारी में मशगूल दिखे। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इन पर खरीदारों के पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया है। सबसे अधिक भीड़ फल, फूल, सूप के दुकानों पर दिखी। साड़ी व आभूषण की दुकानों पर ग्राहक उमड़ते दिखे।

 बुधवार से भीड़ में इजाफा होगा। उधर, घरों में व्रती महिलाओं ने परंपरानुसार अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार कर भोग लगाया। इसके साथ ही व्रत की शुरुआत भी हो गई है। बुधवार को दिन भर व्रत के बाद गुड़ की खीर और पूड़ी का सेवन करेंगे। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का समापन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें