करंट लगने से रिटायर्ड सैनिक की जान गई
फरेंदा। सैनिक गांव उदितपुर में शुक्रवार को दिन में करंट लगने से एक रिटायर्ड सैनिक की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सैनिक गांव उदितपुर भैया फरेंदा निवासी श्याम बहादुर कार्की (38) शुक्रवार को दिन में घर के अंदर इन्वर्टर ठीक कर रहे थे। उसी दौरान उनका हाथ करंट से छू गया। उनको जोरदार झटका लगा और छिटक कर दूूर जाकर गिर गए। उसी दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए।
वहां पर चिकित्सक ने श्याम बहादुर को मृत घोषित कर दिया। वह माता-पिता की इकलौते संतान थे। अभी फरवरी 2019 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। उनकी दो संतानें हैं। प्रभारी एसओ प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।