फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता के गांव में फिर पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामला : पीड़िता के गांव में फिर पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 10 दिनों बाद भी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं हासिल हो सकी। अपनी किरकिरी होती देख पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। पर उनसे भी कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता के गांव जाकर एक फिर लोगों से पूछताछ की।
शुक्रवार को पुलिस पीड़िता के घर के आस पास के लोगों से पूछताछ की। जब से घटना हुई है, तब से करीब चार-पांच बार पीड़िता के गांव के लोगों से पूछताछ हो चुकी है। जांच में उलझी पुलिस को अब तक कुछ हाथ नहीं लगा है। दो युवकों से पूछताछ में कुछ खास जानकारी नहीं मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

गांव कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। घर पर युवती सामान्य हालत में रही। उसने किसी से कोई बात नहीं की। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने पीड़िता के घर वालों को इतना समझा दिया है कि वे किसी से कुछ कहने के पक्ष में नहीं हैं। घटना के दस दिन बीतने के बाद भी अब कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे इस केस की जांच कुछ आगे बढ़ सके।
श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि स्लाइड रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। गांव के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया है। पकड़े गए युवकों ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है। उनसे कुछ जरूरी विंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव ने कहा कि सही तथ्यों को जानने के प्रयास में पुलिस जुटी है। स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस की तरफ से सभी जरूरी विंदुओं को विशेष ध्यान देते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें