बघेला नाला का जलस्तर बढ़ा, किसानों में बनी चिंता
हर साल आसपास के गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचाता है बघेला का पानी
परसामलिक। नौतनवां के सीमावर्ती गांव रेहरा के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली बघेला नाला का सोमवार की रात पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से जलस्तर बढ़ने लगा है। बघेला नाला का जलस्तर बढ़ने से किसानों को फसल जलमग्न होने की चिंता सताने लगी है।
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से नौतनवा में बहने वाला बघेला नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बघेला नाले का बढ़ता जलस्तर देख किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बघेला नाले के बाढ़ से दर्जनों गांव रेहरा, परसा, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, निपनिया, विषखोप, शिवपुरी, लक्ष्मीपुर, परसा, भरटोलिया, जिगिना श्रीरामपुर गंगापुर गंगवलिया करौता सिरसिया मशर्की, बरनहवां,गंगवलिया चुड़िहारी, पिपरवास मनिकापुर चकदह, शाहपुर सहित आदि गांवों रे ह्पामीणों में अकसर भारी तबाही मचाती है। किसानों की फसलें जलमग्न हो जाती हैं।
बघेला नाले के बढ़ते जलस्तर को परेशान क्षेत्र के किसान महबूब अली, गतिराम साहनी, रामबचन यादव, रामबेलास यादव, जयप्रकाश सिंह, शमशाद खान, बिजय कुमार, शफात अहमद, उस्मान खान सहित आदि लोगों ने बताया कि बघेला नाले का जलस्तर बढ़ रहा है। झाड़-झंखाड़ होने के कारण पानी निकल नहीं पाता है जिससे बघेला नाला ओवरफ्लो होकर सिवान में फैलकर किसानों की धान की फसल को जलमग्न कर तबाही मचा देती है।