अमेरिका में एमआईटी यूनिवर्सिटी में साइंटिफिक रिसर्च के लिए घुघली के ऋषिकेश चयनित
घुघली। बेलवा टीकर गांव के रहने वाले ऋषिकेश ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। ऋषिकेश का चयन अमेरिका के एमआईटी यूनिवर्सिटी में साइंटिफिक रिसर्च के लिए हुआ है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने ऋषिकेश को एमआईटी यूनिवर्सिटी में साइंटिफिक रिसर्च के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।
घुघुली क्षेत्र के बेलवा टिकर गांव के रहने वाले ऋषिकेश कुमार चौधरी किसान मुन्ना चौधरी के बेटे हैं। ऋषिकेश जवाहर नवोदय विद्यालय पीपीगंज, गोरखपुर के होनहार छात्र रहे हैं। यहीं से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर आईआईटी के एंट्रेंस को उर्तीण किया था। वर्तमान में दिल्ली में आईआईटी की पढ़ाई कर रहे हैं।
नासा भी कर चुका है सम्मानित
ऋषिकेश को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा भी सम्मानित कर चुकी है। ऋषिकेश 2018 में गणित ओलंपियाड में 100 फीसदी अंक पाकर देश में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परचम फहरा चुके हैं। बाल वैज्ञानिक परीक्षा में भी ऋषिकेश ने 100 फीसदी अंक हासिल किए थे। जिस पर बेंगलुरु में 25 जून 2018 को नासा के मुख्य वैज्ञानिक जिम ब्राइड स्टाइन ने अपोलो ए अवार्ड के साथ सम्मानित किया।