फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिकता से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाएं : दीनदयाल

Sun, 28 Jan 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़ें। ईश्वर की भक्ति में बहुत शक्ति है। यह विचार ज्ञान प्रचारक दीनदयाल ने जनता जूनियर हाईस्कूल बागापार में रविवार को आयोजित 19वां वार्षिक निरंकारी संत समागम में व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। हम सभी परमपिता परमेश्वर की संतान हैं और आपस में भाई बहन हैं। यहां न कोई जाति पाती है और न हीं ऊंच नीच। इसी तरह की समानता स्थापित करते हुए जीवन जीना चाहिए। उन्होंने मानव को भौतिकता से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
ज्ञान प्रचारक ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा पूजा से कम नहीं है। सकारात्मक सोच व सही दिशा में किए गए कार्य से ही समाज का भला होगा। ईश्वर से मिली शक्ति को सही दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ समाज एवं खुशहाल परिवार के मिशन को गति देने के लिए लोगों से समर्थन का आह्वान किया। वे त्याग व समर्पण भाव के साथ समाज के गरीबों एवं दीन दुखियों की सेवा कर रहे है। वे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। संत समागम में कई लोगों ने भजन प्रस्तुत किया और अपने-अपने विचार रखें। संगत की समाप्ति के बाद एक साथ बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, विश्वनाथ यादव, सनत कुमार, भगवती वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, भरत चौधरी, श्रवण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें