फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गूंजे मंगलगीत एक दूजे का जीवनभर साथ निभाने का लिया संकल्प

Tue, 05 Mar 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत मंगलवार को जनपद के पांच विधानसभाओं में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सदर विधान सभा के पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम महालक्ष्मी लान में किया गया। इसमें हिंदू रीति-रिवाज से 42, बौद्ध धर्म से 51 व मुस्लिम धर्म से तीन जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

जिले में 273 जोड़े की शादी हुई। मुख्य अतिथि अरुणेश शुक्ला, क्षेत्रीय संयोजक स्थानीय निकाय गोरखपुर ने कहा कि यह योजना गरीब लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी धर्म के लोगों को समान रूप से लाभ मिले। उन्होंने नए जोड़ों को आशिर्वचन देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। विशिष्ट अतिथि रामप्रीत गुप्ता सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वर-वधू पक्ष को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन सफी आलम, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ने किया। सांस्कृतिक मांगलिक गीत की प्रस्तुति विजय एवं सृष्टि दूबे ने की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फरेंदा, धानी व बृजमनगंज के 20 जोड़े एक-दूजे के हुए। फरेंदा से नौ, धानी से चार, बृजमनगंज से चार व नगर पंचायत आनंदनगर से तीन जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम गरीबों के लिए की एक अच्छी योजना है। बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला ने कहा कि विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है। इस दौरान राहुल शर्मा, प्रवीण मिश्रा, चुन्नू दुबे, रविंद्र पाठक, रामकृष्ण मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में 38 वर-वधू दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चंदप्रकाश मिश्र ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ नौतनवा डाॅ. चंद्रशेखर कुशवाहा व ज्वाइंट बीडीओ विजय कुमार मिश्र ने की। संचालन एडीओ लघु सिंचाई जगदीश नारायण शर्मा ने किया। नौतनवां ब्लाॅक से 22, नौतनवां नगरपालिका से एक, लक्ष्मीपुर ब्लाक से 15 वर-वधू अपने रीति-रिवाजों से वैवाहिक जीवन के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें