फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख से माडल विद्यालयों में संसाधन की होगी बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख से मॉडल विद्यालयों में संसाधन की होगी बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

महराजगंज। राजकीय मॉडल इंटर कालेज कुआंचाफ व सहजनवा बाबू में अध्यननरत विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन विद्यालयों में चार-चार लाख रुपये से संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। संसाधनों के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के जिम्मेदारों की मुश्किल भी दूर हो जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में चार राजकीय इंटर कालेज के साथ ही दो राजकीय मॉडल विद्यालय भी संचालित कराए जाते हैं। पनियरा क्षेत्र के कुआंचाफ व बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवा बाबू में चलने वाले इन विद्यालयों में डेस्क-बेंच, आलमारी के साथ ही कुर्सी व मेज आदि की दशा खराब हो गई है। विद्यालय में इन सुविधाओं की बेहतरी के लिए जिम्मेदारों ने चार-चार लाख रुपये की धनराशि हस्तातंरित की है। धनराशि जारी होने के साथ ही विद्यालयों की दशा में सुधार की भी संभावना बढ़ गई है। सुविधाओं की बहाली होने से जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों सभी की मुश्किलों को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं मॉडल विद्यालय की महत्ता भी प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित होने वाले दोनों राजकीय मॉडल विद्यालय में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की दिशा में पहल की जा रही है। चार-चार लाख रुपये से दोनों विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें