फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राथमिकता के आधार पर करें जन शिकायतों त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
विज्ञापन

ऑफलाइन तथा ऑनलाइन/आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैम्प कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की। बैठक में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन/आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।



जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण अत्यंत गंभीरता और प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की निगरानी शासन स्तर पर भी निरंतर की जा रही है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को ध्यान से पढ़कर उसकी प्रकृति के अनुसार सही श्रेणी में वर्गीकृत कर निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन




उन्होंने विस्तार से बताया कि चकमार्ग, नाली निर्माण, सड़क या अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े प्रार्थना-पत्रों को ‘मांग’ श्रेणी में रखा जाए जबकि कार्यों में अनियमितता, भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की शिकायत से संबंधित मामलों को शिकायत की श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मांग या शिकायत को बिना ठोस कारण के स्पेशल क्लोज नहीं किया जाना चाहिए। यदि अनावश्यक रूप से शिकायतों को स्पेशल क्लोज किया गया तो शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



उन्होंने कार्यालय अनुशासन पर भी जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी शासन के आदेशानुसार प्रतिदिन प्रातः 10 बजे अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री कार्यालय से कभी भी ऑनलाइन जांच संभव है। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन शिकायतों की सुनवाई अनिवार्य रूप से की जाए।



आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में केवल कंप्यूटर ऑपरेटर पर निर्भर न रहने की सलाह देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करें और उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बातचीत कर ओटीपी प्राप्त करने के बाद ही प्रकरण का समापन किया जाए।
विज्ञापन




उन्होंने उन विभागों को विशेष निर्देश दिए जहां शिकायतों की संख्या अधिक है, वे नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विजय कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें