महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चेहरी टोला, बेलभरिया में रास्ते के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय निवासी राजनाथ ने शनिवार को थाना कोतवाली में दी शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी राम मिलन, महेंद्र, सुनीता और पूनम ने मिलकर उन्हें और उनके दो बेटों मुन्नू व परविंद को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। राजनाथ ने बताया कि जब मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो आरोपी भाग खड़े हुए। घटना में राजनाथ और उनके बेटों को चोटें आई हैं। उन्होंने तहरीर बताया कि आरोपी चारों लोग पूर्व से रास्ते के विवाद में उनके साथ दुश्मनी रखते हैं।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राम मिलन, महेंद्र, सुनीता, पूनम निवासी ग्राम चेहरी टोला, बेलभरिया के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।